फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर में हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए किया जीवीके हेलीपेड का निरीक्षण

Tue, 02 Dec 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लोगों को हेली सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए जीवीके हेलीपेड का यूकाडा और सिविल एविएशन की टीम ने निरीक्षण किया। मंगलवार को यहां पहुंची टीम ने हेलीपेड पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की जगह-जगह हवाई सेवाओं का विस्तार करने की योजना है। इसी योजना के तहत श्रीनगर व पौड़ी को भी हेली सेवाओं से जोड़ने के लिए लंबे समय से प्रयास हो रहे हैं। श्रीनगर में केंद्रीय विवि, मेडिकल कॉलेज, एनआईटी जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विभाग होने से यहां पर हेली सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
तहसीलदार दीपक भंडारी ने बताया कि टीम ने मंगलवार को जीवीके हेलीपेड पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली, करीब एक घंटे से अधिक समय तक टीम ने यहां निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें