फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच दिव्यांगजनों को मिलेगा राज्य पुरस्कार

Tue, 02 Dec 2025 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विश्व दिव्यांग दिवस पर इस साल पौड़ी जिले के पांच दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें दो दक्ष दिव्यांग कर्मचारी और तीन स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन

हर साल तीन दिसंबर को मनाए जाने वाले विश्व दिव्यांग दिवस पर उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने कर्म, समर्पण और आत्मविश्वास की मिसाल पेश की है। इनकी उपलब्धियां न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष की पहचान बनीं हैं, बल्कि उन्होंने समाज के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य किया है।
अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने बताया कि इस साल जिले से दो दक्ष दिव्यांग सेवारत कर्मचारी व स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका अर्जित कर रहे तीन दिव्यांगजनों को राज्य सरकार पुरस्कृत करेगी। चयनित दिव्यांग कर्मचारियों में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रक्षा नेगी और पशुपालन विभाग में सेवारत पशुधन प्रसार अधिकारी मनीष रावत शामिल हैं।
विज्ञापन

रक्षा नेगी अपनी प्रशासनिक दक्षता, समयबद्ध कार्य संयोजन और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं। वहीं मनीष रावत ने ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन सेवाओं को मजबूत बनाने, किसानों के साथ निरंतर संवाद कायम रखने और तकनीकी सहायता मुहैया कर प्रभावशाली भूमिका अदा की है। जबकि स्वरोजगार श्रेणी के लिए चयनित सूरज कुमार, दीपक और शुभम जोशी ने सीमित संसाधनों और शारीरिक चुनौतियों को दरकिनार कर आजीविका के मजबूत स्रोत विकसित किए हैं।
विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम कसाणी निवासी सूरज कुमार ने सीएससी सेंटर संचालन, डिजिटल सेवाओं व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से संबंधित कार्यों को स्वरोजगार का माध्यम बनाया। तहसील पौड़ी के ग्राम कांडई निवासी दीपक ने बकरी पालन और ग्राम कसाणी के शुभम जोशी ने फैब्रिकेशन कार्य से आजीविका का मजबूत आधार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें