फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में ग्रीन कैंपस योजना का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेला पर्व से एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में ग्रीन कैंपस योजना शुरू हो गई है। इसके तहत विवि के चौरास परिसर में 2 हेक्टेयर भूमि में सजावटी पेड़ों की पौध रोपी जा रही हैं। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने योजना की शुरुआत पर इससे जुड़े अधिकारी/कर्मचारियों को बधाई दी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि ने चौरास परिसर को ग्रीन कैंपस बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए ऐसे पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं, जो साल भर हरे-भरे और फूलों से लकदक रहेंगे। शुक्रवार से इस अभियान की शुरुआत की गई। चौरास परिसर में पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आरके मैखुरी, उद्यानिकी विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक राणा, ग्रीन कैंपस विकास नोडल अधिकारी महेश डोभाल सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण कर योजना की शुरुआत की। वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. विजयकांत पुरोहित ने बताया कि परिसर में ऐसे पौधे लगाए जा रहे हैं, जो ज्यादातर हरे-भरे रहते हैं। मौसम चक्र के अनुसार इनमें अलग-अलग समय पर फूल खिले रहेंगे। परिसर में जरकरैंडा, कचनार, अमलतास, लसोड़ा, सावनी, अंजीर, सहजन, अलमंडा, गुलमोहर, चंपा और रुद्राक्ष आदि के पौधे रोपे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें