फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ग्राम पंचायतों को मिले खनन पट्टों में हल्का चुगान का अधिकार

Tue, 27 Jan 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बागवान क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम से मिले ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
कीर्तिनगर। बागवान ग्राम पंचायत क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए समाजसेवी गणेश भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों एवं देवप्रयाग जन अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को नदी किनारे पत्थर और रेत से राजस्व ही प्राप्त करना है तो सरकार को स्थानीय ग्राम पंचायतों को उक्त खनन पट्टों पर हल्का चुगान का अधिकार संबंधित ग्राम पंचायतों को दे देना चाहिए।
विज्ञापन

गणेश भट्ट ने कहा कि स्थानीय घोड़ा-खच्चर संचालकों को रेत और नदी के पत्थर ले जाने के लिए लाइसेंस जारी करने चाहिए जिससे उनके रोजगार के साथ-साथ ग्राम पंचायत और राज्य सरकार को लंबे समय तक राजस्व भी प्राप्त होता रहे। इसके साथ ही उन्होंने मलेथा में रेलवे परियोजना से क्षतिग्रस्त हुए भवनों के मुआवजे के लिए पुनः मूल्यांकन करने और वन विभाग की ओर से गुलदार से निजात दिलाने के लिए तल्याकोट जाबर आदि गांवों के आस-पास पिंजरा लगाने की मांग भी की गई। प्रधान बागवान नरेश कोठियाल ने कहा कि यदि शासन-प्रशासन की ओर से बागवान के अंतर्गत खनन का पट्टा किसी भी कंपनी को दिया गया तो उसका भारी विरोध किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें