टूर्नामेंट में टिहरी और पौड़ी जिले की 36 टीमों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। मां शाकम्बरी क्रिकेट समिति का 35वां टूर्नामेंट क्रिकेट क्लब टोलधार (भरपूर) के नाम रहा। क्रिकेट क्लब टोलधार ने आरसीसी देवप्रयाग को 70 रनों से हराया। टूर्नामेंट में टिहरी और पौड़ी जिले की 36 टीमों ने प्रतिभाग किया।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए टोलधार ने 20 ओवर में 173 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी आरसीसी की पूरी टीम 103 रन पर ऑल आउट हो गई। फाइनल मैच की विजेता टोलधार की टीम को विधायक विनोद कंडारी ने ट्रॉफी व 31 हजार एवं उपविजेता आरसीसी, बाहबाजार देवप्रयाग को समाजसेवी रतन सिंह ने ट्रॉफी व 11 हजार की राशि प्रदान की। टूर्नामेंट में 21 विकेट व 65 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज सहित बेस्ट गेंदबाज रहे कमल रावत को सभासद राहुल कोटियाल ने एक 1100 रुपये की राशि व ट्रॉफी प्रदान की। वहीं कप्तान सुरेश 111 रन बनाकर बेस्ट बैट्समैन बने। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सुरेश कोटियाल, सचिव राजेश रावत बिन्नी, कोषाध्यक्ष हवलदार सिंह, विकी, हरीश कोटियाल, शैलेन्द्र कोटियाल और यमुना प्रसाद अरविंद जियाल आदि मौजूद रहे।