केंद्र सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पौड़ी विधान सभा क्षेत्र में वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। रैली में गढ़वाल सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शनिवार को आयोजित वर्चुअल रैली में मुख्य वक्ता गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि ऑलवेदर रोड, भारतमाला योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं उत्तराखंड की दशा व दिशा को बदलने का कार्य कर रही हैं। विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का खाका कार्यकर्ताओं के सामने रखा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, मंडल अध्यक्ष पौड़ी क्रांति किशोर नेगी, पौड़ी ग्रामीण जयपाल बिष्ट, कोट अनिल गुसांई, कल्जीखाल अशोक डुकलान, नगर महामंत्री अनूप देवरानी, धर्मवीर सिंह रावत, राजेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
नई टिहरी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया है। कहा कि युवा मोर्चा सरकार और संगठन की रीड्ड है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं का प्रयास होना चाहिए कि अधिकाधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए। रैली में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, प्रमोद बिष्ट, सुधीर बहुगुणा, सूरज बिष्ट, अनिल चौहान, विवेक उनियाल, विजय पुंडीर, संजय पंवार, अमित रतूडी, राहुल जखमोला आदि ने शिरकत की।