फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सरकार! आधी-अधूरी है तैयारी, कैसे होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला अस्पताल पौड़ी का संचालन मंगलवार शाम से स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाएगा। विभाग ने अस्पताल के बेहतर संचालन को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक व दस विशेषज्ञ डाॅक्टरों की तैनाती की है। लेकिन अभी किसी ने ज्वाइनिंग नहीं दी है। जिसके चलते सीएमओ पौड़ी ने एसीएमओ को अस्पताल के पीएमएस की जिम्मेदारी सौंप, आसपास के अस्पतालों से 8 डाॅक्टरों को व्यवस्था के तौर पर तैनात किया है। जिनमें चार डाॅक्टरों ने ज्वाइनिंग दे दी है। सरकार की इस आधी-अधूरी तैयारी के बीच आखिर नए साल से मरीजों को कैसे बेहतर उपचार मिलेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।जिला अस्पताल पौड़ी का संचालन पीपीपी मोड के तहत महंत इंद्रेश अस्पताल प्रशासन देहरादून द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने जनवरी 2021 में जिला अस्पताल पौड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ, घंडियाल व बीरोंखाल को पीपीपी मोड पर दिया था। जनता के लगातार विरोध के बाद सरकार ने अस्पताल को पीपीपी मोड हटाने का फैसला लिया है। जिसके तहत अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं।
महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून प्रशासन द्वारा 31 दिसंबर (आज) की शाम अस्पताल के संचालन का पूर्ण जिम्मा स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। लेकिन सरकार की व्यवस्थाएं संचालन को लेकर आधी-अधूरी ही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल पौड़ी में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के अलावा दस विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति की थी। स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश के बावजूद आज तक किसी ने ज्वाइनिंग नहीं दी है। जबकि जिला अस्पताल में 32 सीनियर नर्सिंग अफसर, नर्सिंग अफसरों ने पदभार संभाल लिया है।
विज्ञापन




इन विशेषज्ञ डाॅक्टरों की हुई है तैनाती



जिला अस्पताल पौड़ी में दस विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती हुई है। इनमें अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औरंगाबाद के डाॅ. धीरेंद्र कुमार, उप जिला अस्पताल कोटद्वार के डाॅ. सुशांत भारद्वाज, डाॅ. सुनील शर्मा, संयुक्त अस्पताल रुड़की के डाॅ. राजकुमार, जिला अस्पताल हरिद्वार के डाॅ. विकास दीप, डाॅ. निशांत अंजुम (माइक्रो बाायोलॉजिस्ट), डाॅ. जितेंद्र जंगपांगी (बालरोग विशेषज्ञ), डाॅ. संजय त्यागी (रेडियोलॉजिस्ट), सीएचसी मंगलौर की डा. कोमल बडोगा, उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर की डा. सुनीता कुमारी (बालरोग विशेषज्ञ) शामिल हैं।

पीएमएस ने नहीं दी है ज्वाइनिंग

जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के पास अस्पताल के व्यवस्थाओं की अहम जिम्मेदारी होगी है। जिला अस्पताल पौड़ी में बीते 26 नवंबर को पीएमएस तौर पर डा. पंकज शर्मा की तैनाती की गई थी। लेकिन उन्होंने आज तक पदभार नहीं संभाला है। जिसके चलते सीएमओ पौड़ी ने एसीएमओ को यह दायित्व सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।



- पीपीपी मोड से हटने के बाद जिला अस्पताल सहित तीन सीएचसी में उपलब्ध संसाधनों के तहत बेहतर उपचार दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती को लेकर लगातार शासन व स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर वार्ता की जा रही है। -डाॅ. प्रवीण कुमार, सीएमओ पौड़ी।
विज्ञापन




- जिला अस्पताल के संचालन को लेकर बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। अस्पताल में नियुक्त प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक व विशेषज्ञ डाक्टरों को तत्काल ज्वाइनिंग निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड शासन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें