फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी व पाबौ राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान रहेंगे यथावत, निदेशक ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जन भावनाओं को देखते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान को बंद नहीं किया जाएगा। शासन ने अब राजकीय पॉलीटेक्निक पौड़ी, पाबौ, जोशीमठ व गोपेश्वर का संचालन पूर्व की भांति करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा सत्र 2020-21 में न्यून छात्र संख्या वाले 9 राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्रों को अन्य संस्थानों में शिफ्ट करने का आदेश देते हुए भवन व भूमि उच्च शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने का आदेश दिया था। इसमें राजकीय पॉलीटेक्निक पौड़ी और पाबौ भी शामिल था। आदेश के बाद इन संस्थानों के छात्र-छात्राओं को अन्य संस्थानों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। साथ ही प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया भी बंद कर दी गई थी। सरकार के इस फैसले का जनता ने विरोध किया था। 20 अक्तूबर को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निदेशक प्राविधिक शिक्षा को इन संस्थानों का संचालन जनहित में यथावत रखने के निर्देश दिए थे। अब निदेशक प्राविधिक शिक्षा हरि सिंह ने संबंधित संस्थानों के प्रधानाचार्यों को शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए ऑनलाइन द्वितीय काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पाबौ में इलेक्ट्रिकल ट्रेड और पौड़ी में मैकेनिकल ट्रेड संचालित होता है। यहां प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 25-25 सीटे निर्धारित की गई हैं। प्रधानाचार्य पौड़ी ओमवीर शर्मा व प्रधानाचार्य पाबौ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि संस्थान में अध्ययनरत छात्रों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया को बंद करते हुए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें