फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दों पर फेल हुई सरकार : कुकरेती

Sat, 04 Jul 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य विकास के मुद्दों पर फेल साबित हुई है। उक्रांद को जिस प्रकार से सभी का सहयोग मिल रहा है वह राज्य के लिए शुभ संकेत है और दल सत्ता की ओर अग्रसर है। कहा कि जनता के विश्वास पर हम खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उक्रांद प्रदेश की 70 की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। कुर्सी चुनाव चिह्न के लिए चुनाव आयोग से बात चल रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में वह पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य, गैरसैंण राजधानी, मूल निवास, भू-कानून प्रमुख आदि मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। आरोप लगाया कि दो बार के कार्यकाल के बावजूद सरकार पर फलपट्टियों व पन बिजलियों का विकास नहीं कर पाई। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने दावा किया कि जनता का रुझान अब उक्रांद की ओर बढ़ रहा है। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, श्रीनगर महानगर अध्यक्ष मंगलेश लखेड़ा, महामंत्री संगठन गणेश काला, महेश पुरी, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें