फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थान में स्वास्थ्य सेवा लचर, छात्रों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में इंडक्शन प्रोग्राम में गीत प्रस्तुति के दौरान छात्रा की मौत के बाद संस्थान में स्वास्थ्य सेवा सवालों के घेरे में आ गई है। छात्रों ने प्रदर्शन कर संस्थान प्रशासन से परिसर में ही स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि संस्थान प्रशासन स्वास्थ्य सेवा के नाम पर छात्रों से शुल्क लेता है, लेकिन सुविधाएं न के बराबर हैं।
विज्ञापन

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीते बुधवार को इंडक्शन प्रोग्राम में गीत की प्रस्तुति देते हुए बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियांशी की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को संस्थान परिसर में छात्रों ने प्रशासनिक भवन व मुख्य गेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि संस्थान की वेबसाइट पर स्वास्थ्य सेवा की बेहतर सुविधा की जानकारी दी गई है। संस्थान प्रशासन प्रवेश लेने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा से स्वास्थ्य सुविधा के लिए 350 रुपये शुल्क लेता है, लेकिन सुविधा के नाम पर पैरासीटामोल की गोली के सिवा कुछ नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्थान की एंबुलेंस में आकस्मिक चिकित्सा को लेकर न ही उपकरण और न ही स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। कुलसचिव डा. एचएस भदौरिया ने बताया कि संस्थान में स्वास्थ्य सेवा मजबूत किए जाने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डाक्टर की नियुक्ति को लेकर कई बार विज्ञप्ति भी निकाली गई, लेकिन संस्थान को डाक्टर ही नहीं मिल पा रहा है।
दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में दिवंगत छात्रा को संस्थान परिवार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बृहस्पतिवार को संस्थान में निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान, कुलसचिव डा. एचएस भदौरिया, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर प्रियांशी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संस्थान पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें