फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाणा गांव की बेटी को मिला गोल्ड मेडल

विज्ञापन
टीम के साथ गोल्ड मेडल विजेता प्रिया बलूड़ी। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के गवाणा गांव की प्रिया बलूड़ी ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रिया डीएवी कॉलेज देहरादून में अध्ययनरत है।
विज्ञापन

मूलरूप से गवाणा गांव की रहने वाली प्रिया बलूड़ी का परिवार वर्तमान में प्रेमनगर उफल्डा में रहता है। प्रिया ने वर्ष 2018-19 में गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर से बीएससी की पढ़ाई की। इसके बाद वर्तमान में डीएवी कॉलेज देहरादून में एमए फाइनल की छात्रा है। प्रिया ने बताया कि पहली से 10 फरवरी तक जसपाल राणा शूटिंग अकादमी पौंदा देहरादून में 19 राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2021 आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता के सीनियर महिला वर्ग में उनके साथ करिश्मा बिष्ट और अंजलि बर्थवाल ने 10 मीटर इयर राइफल्स शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्रिया ने बताया कि उनका उद्देश्य पढ़ाई के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक हासिल करना है। प्रिया के पिता रतन बलूड़ी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक और माता समाजसेवी हैं। प्रिया की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों सहित स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें