गढ़वाल विवि प्रशासन ने प्रशासनिक भवन व बिड़ला परिसर स्थित कार्यालयों में बड़े फेरबदल किए हैं। विवि ने 12 कर्मचारियों का तबादला किया है। कर्मचारियों को दो दिन के भीतर स्थानांतरित अनुभाग/विभाग में कार्यभार ग्रहण किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार की ओर से जारी आदेश के अनुसार लेखा (कैश काउंटर) के हरीश चंद्र आर्य , परीक्षा अनुभाग के अनुसोया घिल्डियाल, लेखा अनुभाग के अरविंद सिंह रावत को प्रशासन (शैक्षिक अनुभाग) दिया गया है। जबकि राजेंद्र सिंह भंडारी को लेखा अनुभाग, डीन अर्थ साइंस कार्यालय के भारत सिंह रावत को परीक्षा अनुभाग, डीन साइंस कार्यालय के अवतार सिंह रावत को डीन अर्थ साइंस कार्यालय, प्रशासन (शिक्षणेत्तर) अनुभाग के राकेश प्रकाश बहुगुणा को डीन लाइफ साइंस कार्यालय, डीन आर्टस कार्यालय के निशांत काला को प्रशासन (शिक्षणेत्तर) अनुभाग, व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा के उत्तम प्रकाश को डीन आर्ट्स कार्यालय, लेखा अनुभाग के ध्रुव सिंह भंडारी को प्रशासन एवं रिक्रूटमेंट, प्रशासन (शैक्षिक अनुभाग) के पूनम रावत को लेखा अनुभाग और डीन लाइफ साइंस कार्यालय के राजेंद्र सिंह भंडारी को प्रशासन (शिक्षणेत्तर) अनुभाग में स्थानांतरित किया गया है।