आयुष्मान भारत व अटल आयुष्मान योजना के तहत एक समान मासिक वेतन कटौती से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आपत्ति जताई है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से आदेश को जल्द वापस लेने की मांग की है।
जिला मुख्यालय पौड़ी में गढ़वाल सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को छह सूत्री ज्ञापन भेजा। इस मौके पर अध्यक्ष जवाहर सिंह नेगी ने कहा कि योजना के तहत सेवारत कर्मचारी व सेवानिवृत्त कर्मचारी से मासिक वेतन कटौती को एक समान कर दिया है। जो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार का आदेश किसी भी तरह से न्याय संगत नहीं है।