फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि : स्नातक कक्षाओं में ओबीसी की सीट सामान्य में परिवर्तित

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर ने स्नातक स्तर पर रिक्त रह गई ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) सीटों को सामान्य सीटों में परिवर्तित कर दिया है। इन सीटों पर 16 से 18 मार्च के बीच तीन दिन प्रवेश होगा। विवि के कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों श्रीनगर, टिहरी व पौड़ी में बीए, बीएससी, बीकॉम और एलएलबी में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ओबीसी की कुछ सीटें रिक्त रह गई थीं। जबकि मेरिट में न आ पाने की वजह से सामान्य वर्ग के कई अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित रह गए थे। इसे देखते हुए छात्र ओबीसी सीटों को सामान्य सीट में तब्दील करने की मांग करते आ रहे थे। ताकि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी इन सीटों पर पर प्रवेश ले सके। विवि के कुलसचिव डा. खंडूड़ी ने बताया कि कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल स्नातक कक्षाओं में ओबीसी सीटों को सामान्य सीट मेें परिवर्तित करने का अनुमोदन कर दिया है। लिहाजा ऐसे छात्र जिन्होंने स्नातक कक्षा में प्रवेश के लिए पूर्व में नामांकन कराया था और वह प्रवेश के अर्ह हैं, लेकिन उनका प्रवेश नहीं हो पाया। ऐसे छूटे छात्रों को ऑन लाइन प्रवेश की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए विवि का पोर्टल 16 मार्च की सुबह 10 बजे से 18 मार्च की शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने तीनों परिसरों के प्रवेश संयोजकों से मेरिट में आए छात्रों की सूची विवि को मेल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें