ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग-कौड़ियाला के बीच तोताघाटी क्षेत्र में शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहनी थी, लेकिन यहां 12 घंटे अवरूद्ध रहा हाईवे दोहपर साढ़े तीन बजे खुल पाया।
कौड़ियाला से तोताघाटी के बीच पहाड़ कटान का काम पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के लिए चुनौती बना हुआ है। गत वर्ष इस पैच में सड़क सुधारीकरण के लिए पीडब्लूडी की ओर से कई बार यातायात बंदी (क्लोजर) ली गई, लेकिन काम नहीं निपटा। लंबे इंतजार के बाद यहां अक्तूबर 2020 में सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई।
इसके बाद 23 दिसंबर को बस संचालन की अनुमति मिली, लेकिन मालवाहक वाहनों को अनुमति नहीं मिली। इसके अलावा जिला प्रशासन टिहरी ने शाम 6 से सुबह 5 बजे तक इस पैच में वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखी थी।