फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि ने प्रवेश पंजीकरण की तिथि बढ़ाई

Thu, 06 Aug 2026 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि ने विवि परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में संचालित स्नातकोत्तर (पीजी), बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, एलएलबी, एलएलएम तथा पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। छात्र अब 7 अगस्त रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी) में सम्मिलित सभी पात्र अभ्यर्थी समर्थ प्रवेश पोर्टल के माध्यम से अपने पसंदीदा विवि परिसर अथवा संबद्ध महाविद्यालय/संस्थान और पाठ्यक्रम का चयन करते हुए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन



वंदे मातरम पोस्टर प्रतियोगिता हुई
श्रीनगर l वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर गढ़वाल विवि में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विवि के बीए, बीएससी एवं इंजीनियरिंग समेत विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग किया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति तथा वंदे मातरम् की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को अपने पोस्टरों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं ने कहा कि वंदे मातरम केवल राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। वंदे मातरम समिति के समन्वयक डॉ. विश्वेश वाग्मी ने कहा कि 15 अगस्त तक निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिताएं होनी हैं। कार्यक्रम में समिति के सदस्य डॉ. नरेश कुमार, डॉ. नेहा मर्तोलिया, डॉ. कपिल पंवार, डॉ. नीतीश बौंठियाल और डॉ. प्रीति आदि मौजूद रहे। संवाद
-

प्रो. फस्र्वाण बनाए गए नोडल अधिकारी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि प्रशासन ने 14 अगस्त को होने वाले ''विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'' के सफल आयोजन एवं समन्वय के लिए इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. योगम्बर सिंह फस्र्वाण को नोडल अधिकारी नामित किया है। प्रो. फस्र्वाण विवि में कार्यक्रम के समन्वय, योजना निर्माण एवं प्रभावी संचालन की निगरानी करेंगे। साथ ही उन्हें कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यकतानुसार टीम गठित करने तथा विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपने का अधिकार भी प्रदान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें