फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि : बिड़ला व बादशाहीथौल परिसर में हुए डॉक्टर नियुक्त

Mon, 12 Aug 2024 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वास्थ्य केंद्रों में छात्र-छात्राओं व शिक्षक-कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के विवि प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विवि ने बिड़ला व बादशाहीथौल परिसर में एक-एक एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति की है। विवि का कहना है कि पौड़ी परिसर में भी डॉक्टर की नियुक्ति के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में छात्रों की ओर से स्वास्थ्य केंद्रों में एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ ही एंबुलेंस व अन्य सुविधाओं की मांग की जाती रही है। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने बताया कि छात्र-छात्राओं सहित विवि के शिक्षकों व कर्मचारियों को परिसर में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। इसके लिए तीनों परिसरों में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे।
इसमें से बिड़ला व बादशाहीथौल परिसर में एक-एक एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति की गई थी, जबकि पौड़ी परिसर के लिए चयनित डॉक्टर ने ज्वाइन नहीं किया। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर के साथ फार्मासिस्ट भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पौड़ी परिसर में भी डॉक्टर की नियुक्ति हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें