श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि को 11 मई से शुरू होने वाली सीयूईटी (स्नातक) परीक्षा के लिए केंद्र के रूप में चुना गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और टीसीएस ने इस संबंध में औपचारिक पुष्टि कर दी है। इस निर्णय से गढ़वाल और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के हजारों छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा।
गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि इससे दूर-दराज के क्षेत्रों के छात्रों को परीक्षा देने के लिए दूर के शहरों का सफर नहीं करना पड़ेगा। इससे उनके समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी। स्थानीय स्तर पर परीक्षा केंद्र होने से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के बनने से गढ़वाल और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के छात्रों को विशेष राहत मिलेगी। उन्हें अब परीक्षा के लिए देहरादून, हरिद्वार या अन्य मैदानी शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। संवाद