फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गणेश भट्ट को बनाया हिंदू सम्मेलन का संयोजक

Sun, 08 Feb 2026 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर के बाजार क्षेत्र के 26 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए बैठक हुई। बैठक में विभाग प्रचारक राहुल ने बताया कि हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 51 सदस्यों की एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति में भाजपा पौड़ी के जिला महामंत्री गणेश भट्ट को हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विभाग प्रचारक राहुल ने कहा कि सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सम्मेलन को भव्य स्वरूप देने के लिए स्वयं सहायता समूह, कीर्तन मंडलियां, निरंकारी मिशन, वाल्मीकि समाज, अवकाश प्राप्त कर्मचारी संघ, व्यापार सभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में गिरीश पैन्यूली, सुधीर जोशी, प्रमिला भंडारी, दिनेश असवाल एवं वासुदेव कंडारी को सहसंयोजक बनाया गया है। हिमांशु अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा शंकर मणि मिश्रा एवं संजय गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें