कीर्तिनगर। कीर्तिनगर पुल से 21 जनवरी को अलकनंदा नदी में कूद मारने वाले व्यक्ति का शव रविवार को जियालगढ़ के समीप अलकनंदा नदी किनारे मिला। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि राजेश (44) पुत्र शंभु लाल निवासी ग्राम जखंड तहसील कीर्तिनगर की नदी में तलाश की जा रही थी। रविवार को करीब 18 दिन बाद शव अलकनंदा नदी किनारे जिलायालगढ़ के पास से बरामद हुआ है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद