फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गडोली–डुंग्री तल्ली मोटर मार्ग डामरीकरण को मिली मंजूरी

Sun, 14 Dec 2025 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विकासखंड थलीसैंण की गडोली–डुंग्री तल्ली मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई। एक करोड़ 97 लाख 69 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है। लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

इस सड़क के डामरीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में अत्यधिक राहत मिलेगी। बरसात के मौसम में फिसलन और खराब मार्ग की वजह से होने वाली परेशानियां अब कम होंगी। साथ ही यह मार्ग गडोली, डूंग्री तल्ली-मल्ली सहित आसपास के कई गांवों को बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करेगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ना और कच्ची सड़कों को पक्की सड़क से जोड़कर सुविधा बढ़ाना सरकार की पहली प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्राम प्रधान नीमा देवी, दीवान सिंह रावत और ग्रामीणों ने मंत्री आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें