फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ के तहत बालिका जन्मोत्सव मनाया

Sun, 14 Dec 2025 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र सांगलिया बल्ला में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता तोमर ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिकाओं के संरक्षण एवं उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर पूजा देवी के परिवार में प्रथम बालिका के जन्म पर उन्हें उपहार स्वरूप महालक्ष्मी किट प्रदान की। सुपरवाइजर ममता ने लाभार्थियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें