फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर कर चेक से धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक महिला के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गत 6 फरवरी को लोअर बाजार निवासी अनुराधा रावत ने कोतवाली में सुशील सिंह रावत निवासी निसणी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में अनुराधा ने बताया था कि सुशील मेेरे पति के साथ ठेकेदारी का कार्य करता था। 2018 पति की मौत के बाद आरोपी ने उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए थे। एक दिन आरोपी ने उसे बैंक में बुलाया और उससे चेक बुक व पासबुक ले ली। बाद में आरोपी ने 47 लाख 35 हजार की धनराशि भर कर बैंक में जमा किया। चेक बाउंस होने पर आरोपी ने अनुराधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा लिया। वहीं अनुराधा ने आरोपी सुशील के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाई ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कोटद्वार रोड पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें