फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से जल रहे कीर्तिनगर रेंज के जंगल

विज्ञापन
कीर्तिनगर ब्लाक के पठवाड़ा के पास जंगल में लगी आग। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
कीर्तिनगर रेंज में पिछले तीन दिनों में धधकी आग से दो हेक्टेयर से अधिक जंगल जले हैं। हालांकि वन विभाग पठवाड़ा और सेंद्री क्षेत्र में आग पर काबू पाने का दावा कर रहा है, लेकिन जंगल से अभी भी धुआं उठ रहा है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व कीर्तिनगर रेंज के नैथाणा बीट मेें आग लग गई थी, जिसको वन विभाग ने बुझा दिया था। लेकिन बुधवार को पठवाड़ा के सिविल वन क्षेत्र में आग लग गई। कुछ देर में आग चट्टानी क्षेत्रों में पहुंच गई। जहां आग बुझाना मुश्किल था। हालांकि शाम तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इसके बाद वन विभाग को सेंद्री के पीछे पहाड़ में आग लगने की सूचना मिली। टीम मौके पर आग बुझाने पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी फैल गई। रातभर जंगल आग में धधकते रहे, जिससे श्रीनगर घाटी में धुंध फैली हुई है।
रेंजर बुद्धि प्रकाश के अनुसार सेेंद्री के ऊपर जंगलों में बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे तक काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि नैथाणा में सिविल क्षेत्र से आरक्षित वन क्षेत्र तक पहुंचने से पूर्व ही आग बुझा ली गई थी। आग लगाने वालों पर नजर रखने के लिए गश्त भी की जा रही है। इसके अलावा कोई सड़क किनारे आग न लगाए। इसके लिए कंट्रोल बर्निंग की जा रही है। आग बुझाने में वन पंचायत सरपंच राजेंद्र सिंह, उप वन क्षेत्राधिकारी बजन दास, वन बीट अधिकारी अभिषेक नेगी, मंगल सिंह, पुरुषोत्तम, अभय सिंह, गौतम, अजीत सिंह, नरेश सिंह समेत 24 ग्रामीणों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें