फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार पकड़ने में स्थानीय लोगाें को शामिल करेगा वन विभाग : सीसीएफ

Tue, 09 Dec 2025 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले में गुलदार की गतिविधियों की जानकारी देने और उसे चिह्नित करने के लिए वन विभाग अब स्थानीय स्वयंसेवकों को भी अपनी टीम में शामिल करने जा रहा है। विभागीय अफसरों ने जंगल जाने से पूर्व महिलाओं को अपनी जानकारी वनकर्मियों को देने की अपील की है।
विज्ञापन

कंडोलिया स्थित विभागीय दफ्तर में मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) गढ़वाल डॉ. धीरज पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में एनाइड, ड्रोन व कैमरा ट्रैप से भी गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने जंगल जाने वाले पूर्व महिलाओं को अपनी जानकारी वनकर्मियों को देने की अपील की है। कहा कि इससे कोई अप्रिय घटना होने पर तुरंत सहायता मुहैया कराई जा सकेगी। कहा कि जरूरत पड़ी तो स्कूलों का समय बदला जाएगा और प्रभावित क्षेत्रों में वनकर्मी बच्चों को लाने ले जाने का काम करेंगे।
स्थानीय लोगों से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखे जाने के लिए स्वयंसेवक के रूप में विभाग की मदद के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि डब्लूडब्लूएफ (वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ) के विशेषज्ञों से भी गजल्ड, डोभाल ढांडरी, कोटी समेत जनपद के अन्य क्षेत्राें में गुलदार की तलाश में सहायता ली जा रही है। इस मौके पर वन संरक्षक गढ़वाल आकाश वर्मा, डीएफओ अभिमन्यु सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें