फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में खुला विदेशी छात्र कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी छात्रों को एचएनबी गढ़वाल (केेंद्रीय) विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों की ओर आकर्षित करने के लिए विदेशी छात्र कार्यालय (एफएसओ) खोला गया है। यह कार्यालय कार्यक्रम और रणनीति बनाकर विदेशी छात्रों में गढ़वाल विवि के प्रति आकर्षण पैदा करेगा। विवि के एसआरटी परिसर टिहरी के भौतिकी विभाग के प्रो. आरसी रमोला को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग के लिए बाहरी सदस्यों के तौर पर जेट मोबलिटी नोयडा के बिजनेस हेड महिपाल रावत व उच्च शिक्षा विभाग (ओमान) के टूरिज्म विभाग के सहायक प्रो. मोहित कुकरेती और आंतरिक सदस्य के तौर पर एसआरटी परिसर टिहरी की डा. ममता राणा व बिड़ला परिसर श्रीनगर के डॉ. कुंजाग अंगमो शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यालय विदेशी छात्रों को सुविधा मुहैया करवाएगा। इसको क्रियाशील करने के लिए पहले नीति-नियम बनेंगे। इस संबंध में इसी सप्ताह ऑनलाइन बैठक रखी गई है।-प्रो. आरसी रमोला, एसआरटी टिहरी
कार्यालय के जरिए विदेशी छात्रों तक पहुंच बनाई जाएगी। अभी शुरुआत है। पहले चरण में कार्यालय विदेशी छात्रों से संपर्क करने की नीति तय करेगा।-प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, कुलपति गढ़वाल विवि श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं कार्यालय के दायित्व
1. विदेशी छात्र कार्यालय विदेशी छात्रों और प्रायोजक संस्थाओं के साथ समन्वय करेगा।
2. सदस्य विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) में पंजीकरण के लिए छात्रों का सहयोग करेंगे।
3. सदस्य विवि के पाठ्यक्रमों की प्रचार गतिविधि और ब्रांड वैल्यू बढ़ाने का काम करेगी।
4. प्रवेश संबंधी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के लिए सदस्य छात्रों को सुविधा और सहायता उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें