फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। डायट चड़ीगांव में 27 से 31 मार्च तक आयोजित पांच दिवसीय कोलोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर के निर्देशन में दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए प्राप्त ज्ञान को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। प्रथम दिवस राष्ट्रीय शिक्षा नीति, ईसीसी पाठ्यक्रम 2024 एवं आधारशिला सीखने के प्रतिफल पर चर्चा हुई। द्वितीय दिवस समावेशी शिक्षा, बालवाटिका में समुदाय की सहभागिता एवं बाला पर प्रशिक्षण दिया गया। तृतीय दिवस में बुनियादी साक्षरता, मौखिक भाषा विकास और ध्वनि जागरूकता पर जानकारी दी गई। चौथे दिन शब्द भंडार, वर्ड डिकोडिंग, धाराप्रवाह पठन एवं लेखन पर सत्र हुए, जबकि अंतिम दिन संख्या ज्ञान, वर्गीकरण एवं संख्या पहचान जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में संयोजक जगमोहन सिंह कठैत, समन्वयक डॉ. अरविंद सिंह, प्रवक्ता रेणु, विमल ममगाईं, विनय किमोठी सहित एमटी हेमलता बिष्ट, सुषमा गुसाईं, पुनम गुसाईं और अन्य प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें