फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आज डायट में आयोजित होगा प्रथम सामाजिक विज्ञान महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। सामाजिक विज्ञान विषय में रुचि पैदा करने के लिए जिले में प्रथम सामाजिक विज्ञान महोत्सव जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव में शनिवार को आयोजित किया जाएगा। डायट प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश में डायट पौड़ी की ओर से यह अभिनव प्रयोग पहली बार किया जा रहा है।
अगले सत्र से यह महोत्सव राज्य के सभी जिलों में अयोजित किया जाएगा। जिसमें जनपदों की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य छात्रों मे सामाजिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय के प्रति रुचि पैदा करना है। कहा कि भविष्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में हर वर्ग के छात्रों के लिए इससे संबंधित जानकारी महत्वपूर्ण है। साथ ही वर्तमान सामाजिक परिस्थिति से भी छात्रों का परिचय कराना है और उसे समाज के साथ जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता एवं महोत्सव के समंवयक डाॅ. प्रमोद नौडियाल ने बताया कि महोत्सव में प्रोजेक्ट, मॉडल चल, मॉडल अचल एवं क्विज प्रतियोगिता रखी गई है। इस वर्ष जनपद पौड़ी में यह प्रतियोगिता संकुल व ब्लाॅक में सफलतापूर्वक संपन्न की गई। 15 ब्लाॅकों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में डायट में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें