पौड़ी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को केंद्र सरकार की ओर से आवास प्लस 2024 सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। सर्वे कार्य के लिए जनपद के 15 विकास खंडों में प्रत्येक सर्वेकर्ता को एक ग्राम पंचायत आवंटित की गई है। सर्वेकर्ता की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मापदंडों के अनुसार पात्र परिवारों का ऑनलाइन सर्वे कार्य किया जाएगा।
सीडीओ बताया कि वह परिवार जो आवास विहीन है या जिनके पास अपना रहने के लिए पक्का आवास नहीं है, ऐसे परिवार आवास की मांग के लिए संबंधित विकास खंडों में आवेदन कर सकते हैं, आवास की पात्रता के लिए संबंधित बीडीओ से संपर्क किया जा सकता है। योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति स्वयं को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मापदंडों के अनुसार पात्र समझता है तो वह आवास प्लस एप के माध्यम से उपलब्ध कराए गए विकल्प सेल्फ सर्वे का उपयोग कर सर्वे स्वयं पंजीकृत कर सकता है।