फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगनेसे सीआरपीएफ इंस्पेक्टर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर स्थित कैंप में बुधवार को सीआरपीएफ का इंस्पेक्टर संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। गोली सर्विस राइफल से चली बताई जा रही है। साथ ही आत्महत्या की कोशिश की भी चर्चा है। घायल अधिकारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। घायल अधिकारी की पहचान इंस्पेक्टर एम दामोदर के तौर पर हुई है, वह सीआरपीएफ की 141वीं बटालियन में तैनात हैं।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि जब गोली चली तो इंस्पेक्टर अपने कमरे में थे। गोली की आवाज सुनकर अन्य साथी पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। पंकज सिंह के अनुसार अभी यह कहना ठीक नहीं है कि इंस्पक्टर ने खुद को गोली मार आत्महत्या करने की कोशिश की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें