फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई अंतिम मतदाता सूची

Tue, 06 Oct 2026 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। एसआईआर, ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) को लेकर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विधानसभा निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की जानकारियां दीं। साथ ही अंतिम मतदाता सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने का उद्देश्य सूची का व्यापक परीक्षण करना है जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने या नाम गलत स्थान पर दर्ज होने जैसी स्थिति की जानकारी समय पर प्राप्त हो सकेगी। बताया कि तीन अक्तूबर को अंतिम रूप से प्रकाशित विधानसभा निर्वाचक नामावली के अनुसार जनपद के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,008 मतदान केंद्रों पर 5,07,135 सामान्य मतदाता पंजीकृत है।
इनमें 2,64,235 पुरुष, 2,42,890 महिला और 10 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। जिले में 14,570 सर्विस मतदाताओं में से 14,319 पुरुष और 251 महिलाएं शामिल हैं। जनपद में सामान्य और सर्विस मतदाताओं को मिलाकर कुल 5,21,705 मतदाता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एफएलसी का कार्य 23 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा जो कि प्रतिदिन सुबह नौ से शाम सात बजे तक होगा। जांच कार्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (ईसीआईएल) के नामित विशेषज्ञों को इसमें शामिल किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में होगी। एफएलसी पूरी होने के बाद चयनित पांच प्रतिशत मशीनों पर मॉक पोल भी कराया जाएगा।
इस मौके पर एडीएम एफआर चौहान, एडीईओ एसएल शाह, बीईओ मास्टर आदर्श, राजनीतिक दलों से एसएस रावत, भरत रावत, राजेंद्र सिंह रावत, महादेव प्रसाद बहुगुणा, क्रांति किशोर, संतोष चंदोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें