फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में परीक्षा आवेदन पत्र भरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में बुधवार से स्नातक/स्नातकोत्तर कक्षाओं के द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2020-21) की मुख्य एवं बैक पेपर परीक्षा के आवेदन पत्र भरने शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी 2 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के पीआरओ आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि 25 अगस्त से 2 सितंबर तक मुख्य एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरे जा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद और 7 सितंबर तक आवेदन पत्र भरने वाले छात्र-छात्राओं से 500 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। 8 से 12 सितंबर तक आवेदन पत्र भरने पर एक हजार रुपये विलंब शुल्क जमा करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि छात्र/छात्राएं अपना आवेदन पत्र व्हाट्सएप/ई-मेल के माध्यम से अपने विभाग/परिसर/महाविद्यालय/संस्थान में जमा करा सकते हैं। विभाग/परिसर/महाविद्यालय/संस्थान की ओर से ऑनलाइन वेरिफिकेशन के पश्चात रोल लिस्ट और आवेदन पत्र 29 सितंबर तक विवि में जमा कराने होंगे। विवि ने समस्त संस्थानों/परिसरों को समय सारिणी के अनुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है ताकि समय पर परीक्षा संपन्न कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें