फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पैठाणी क्षेत्र में ससुर ने लाठी से किया बहू पर हमला, हाथ फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पौड़ी। पैठाणी थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुर के लाठी से बहू को पीटने का मामला सामने आया है। महिला के हाथ में फ्रैक्चर आया है। पीएचसी त्रिपालीसैंण में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल पौड़ी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील रावत ने बताया थाना क्षेत्र पैठाणी पुलिस को क्षेत्र के रिष्टी गांव की पार्वती देवी ने एक तहरीर पुलिस को दी। जिसमें पीड़िता ने बताया कि किसी बात को लेकर ससुर से कहासुनी हुई। जिसके बाद ससुर ने लाठी से उसे पीटना शुरु कर दिया। जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर आ गया है। बताया कि ससुर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ना किसी बात को लेकर प्रताड़ित भी करते हैं। महिला ने पीएचसी त्रिपालीसैंण में उपचार कराया। जहां से डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल पौड़ी को रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया कि रिष्टी गांव निवासी पार्वती देवी की तहरीर पर मारपीट के आरोपित ससुर दयाल सिंह के खिलाफ मारपीट, घरेलू हिंसा, गाली-गलौज सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि घायल महिला को उपचार के जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया है। महिला का पति व एक बालक देहरादून में रहते हैं। जबकि तीन बच्चें उसी के साथ गांव में रहते हैं। थानाध्यक्ष रावत ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक अजय रमन को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें