कीर्तिनगर ब्लाक के सिल्काखाल-सारकेणा मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर से सवारियों को न
- फोटो : SHRINAGAR
कीर्तिनगर तहसील मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर सिल्काखाल-कफना-सरकेणा मोटर मार्ग पर कफना से पहले एक मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दो बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सिल्काखाल-सारकेणा मोटर मार्ग पर सोमवार अपराह्न लगभग ढाई बजे कफना से दो किलोमीटर पहले एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। कुछ देर बाद राजस्व और रेगुलर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना में वाहन चालक प्रदीप लाल (सारकेणा), अनीता देवी व उनके बेटे आयुष व नैतिक (कफना), दर्शनलाल (गोर्ती लस्या रुद्रप्रयाग), आशा कार्यकर्ता सीता देवी (कफना) और दिनेश लाल (ठेला नैलचामी) घायल हो गए। तहसीलदार मंजू राजपूत ने बताया कि वाहन चालक ने कफना से पहले सवारी उतारने के लिए वाहन रोका। ढलान पर होने की वजह से वह टायर के आगे पत्थर लगा रहा था कि इसी दौरान वाहन आगे बढ़ने लगा। चालक ने दरवाजा खोलकर वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे लुढ़क गया। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।