कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पूर्व वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने युवा नेता प्रवेश रावत के निष्कासन को रद्द कर उन्हें कांग्रेस में शामिल करा दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी में उनकी वापसी पर हर्ष जताया।
पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि पूर्व में कुछ गलतफहमी के कारण प्रवेश रावत को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। निष्कासन के बाद भी वह पार्टी के प्रति अपना समर्थन दिखाते हुए लगातार पार्टी हित में कार्य कर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ा रहे थे। उनकी निष्ठा को देखते हुए बृहस्पतिवार को कोटद्वार पहुंचे प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने उन्हें कांग्रेस परिवार में शामिल किया गया है। इस अवसर पर बलवीर सिंह रावत, रंजना रावत, सेवानिवृत्त कैप्टन रमेश चंद्र खंतवाल, पातीराम ध्यानी, धीरेंद्र नेगी, सुरेंद्र गुसाईं, जगदीश मेहरा, विजयपाल मेहरा, पूनम मेहरा, राजे सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।