फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दीर्घकालीन अवकाशों का मानदेय नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। दीर्घकालीन अवकाशों का मानदेय नहीं मिलने पर अतिथि शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। संघ ने जल्द ही मानदेय देने की मांग उठाई है। कहा कि जल्द ही मानदेय नहीं मिलने पर आने वाले समय में अतिथि शिक्षक शिक्षण के अलावा कोई भी कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन




माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रेखा रावत ने बताया कि अतिथि शिक्षकों को जिले के कुछ ब्लाॅकों में 2021 से अभी तक के शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाशों का मानदेय नहीं मिल पाया है। जिससे अतिथि शिक्षकों में रोष बना हुआ है। कहा कि मानदेय नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों को मानसिक उत्पीड़न व आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। कहा कि कई बार शिक्षामंत्री से गुहार लगाने के बाद भी समस्या हल नहीं हो पा रही है। नियमित शिक्षकों की तरह समान कार्य करने के बाद भी अतिथि शिक्षकों को 11 माह का पूरा मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही अतिथि शिक्षकों को मानेदय देने की मांग उठाई है। कहा कि जल्द ही मानदेय नहीं मिलने पर आने वाले समय में अतिथि शिक्षक शिक्षण के अलावा कोई भी कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें