फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु डॉक्टरों के आंदोलन करने पर मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए आंदोलनरत प्रशिक्षु डॉक्टरों को बेस अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल परिसर से बाहर प्रदर्शन करने के आदेश दिए हैं। साथ ही अस्पताल प्रशासन ने आंदोलन को अनुशासनहीनता मानते हुए प्रशिक्षुओं से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का मानदेय काटने की चेतावनी दी है। इससे नाराज प्रशिक्षु डॉक्टरों ने बेस अस्पताल के गेट के बाहर प्रदर्शन किया। प्रशिक्षुओं ने कहा कि वह ड्यूटी के बाद अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनको नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टर एक सप्ताह से मानदेय वृद्धि के लिए आंदोलनरत हैं। वह ड्यूटी के बाद बेस अस्पताल परिसर में सांकेतिक रूप से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशिक्षुओं का कहना है कि उनको प्रतिमाह मात्र साढ़े सात हजार रुपये मानदेय मिल रहा है, जो बहुत कम है। वह केंद्रीय संस्थानों के समान मानदेय की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल प्रशासन की ओर से उनसे आंदोलन करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन ने मीडिया में बयान देने पर भी ऐतराज जताया है, जिससे प्रशिक्षु भड़क गए। उन्होंने अस्पताल के गेट के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने कहा कि कोरोना काल में आंदोलन उचित नहीं है। साथ ही बांड की शर्तों का उल्लंघन है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें