फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 तक 2.3 बिलियन डॉलर को पार करेगा ब्लाकचैन कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में ब्लॉक चैन पर आयोजित वेबिनार चौथे दिन भी जारी रहा। इसमें विशेषज्ञों ने विनिर्माण से लेकर मीडिया, दूरसंचार, वित्त, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा, रियल एस्टेट सहित अनेक क्षेत्रों में ब्लॉक चैन तकनीक की उपयोगिता पर जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि ब्लॉक चैन के क्षेत्र में लगातार नए शोध हो रहे हैं, जिससे इस तकनीक को और मजबूती व विस्तार मिल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में आयोजित वेबिनार के चौथे दिन ग्राटिआ टेक्नोलॉजीज के डॉ. चंदन वर्मा ने शोधकर्ताओं को ब्लॉक चैन एप्लीकेशन डेवलपमेंट की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि समाचार चैनलों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म और कार्यालय समूह में ब्लॉक चैन तकनीक अहम कड़ी है। वर्मा ने कहा कि ब्लॉक चैन और ब्लॉक चैन एप विकास लोकप्रियता लगातार ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। डॉ. वर्मा ने बताया कि 2017 में ब्लॉकचैन मार्केट का आकार लगभग 339.5 बिलियन डॉलर था, जबकि 2021 तक 2.3 बिलियन डॉलर को पार करने का अनुमान है। कंप्यूटर साइंस विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक टम्टा ने कहा कि ब्लॉकचैन एप डेवलपमेंट कई स्टार्टअप्स और स्थापित व्यवसायों के लिए एक व्यावसायिक फोकस के रूप में बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. बनित नेगी व प्रो. पपेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो. अभिलेख बड़थ्वाल, प्रो. आज्ञा राम व प्रो. पुष्कर परवीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें