फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जीव विज्ञान से 12वीं पास भी बीटेक कर बन सकते हैं बायोटेक इंजीनियर

Thu, 28 May 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जीबीपीआईईटी पौड़ी में प्रथम चरण हुआ शुरू, 28 जून तक होंगे तृतीय चरण के पंजीकरण
विज्ञापन

पौड़ी। इंटरमीडिएट जीव विज्ञान से पास आउट छात्र भी बायो टेक्नोलॉजी से बीटेक कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बेहतर कॅरिअर बना सकते हैं। जिला मुख्यालय स्थित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) में जीव विज्ञान पासआउट छात्रों के लिए बायोटेक कराया जा रहा है। संस्थान ने अभी बायोटेक में बीटेक कर रहे लगभग 150 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं।
जीबीपीआईईटी के शिक्षाविदों ने बताया कि पहाड़ों में जीव विज्ञान से इंटरमीडिएट पासआउट छात्रों को मुख्य रूप से बीटेक करने में कुछ शंकाएं देखने को मिल रही है। गणित से पासआउट छात्र तो आसानी से बायोटेक कर रहे हैं लेकिन जीव विज्ञान वाले छात्र पैरामेडिकल या निजी संस्थानों में मनमाने दामों पर बायोटेक कर रहे हैं। एचओडी बायोटेक डॉ. अरुण भट्ट व डॉ. सुरेश फुलारा ने बताया कि संस्थान में जीव विज्ञान छात्र भी बायोटेक में चार वर्षीय बीटेक स्नातक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक प्रो. डॉ. वीके बंगा ने बताया कि वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विवि (वीएमएसबीयूटीयू) की ओर से संचालित काउंसलिंग से बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण का पंजीकरण 31 मई, द्वितीय चरण 12 से 14 जून और तृतीय चरण 26 से 28 जून तक होगा। जीव विज्ञान से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थी भी प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। चयन इंटरमीडिएट अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। कोर्स के लिए अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट https://gbpiet.ac.in व यूकेटीयू की काउंसलिंग पोर्टल https://uktech.ac.in/en/page/counselling-portal⁠ से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें