फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन बाद भी प्रभारी को नहीं मिली बाजार चौकी पौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पौड़ी के बाजार चौकी प्रभारी को तैनाती के 10 दिन बाद भी चौकी संचालन के लिए भवन नहीं मिल पाया है। इससे प्रभारी को चौकी के संचालन, सहयोगियों की तैनाती सहित अन्य कार्यों को शुरू करने में परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने 23 सितंबर को जिले की वर्षों से निष्क्रिय पड़ी तीन चौकियों में प्रभारी की तैनाती के निर्देश दिए थे। इन तीन चौकियों में कोतवाली पौड़ी की बाजार चौकी भी शामिल थी। बाजार चौकी पौड़ी में एसआई वजिंद्र सिंह नेगी को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन प्रभारी की तैनाती के 10 दिन बाद भी चौकी का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। जबकि चौकी का भवन एसएसपी कार्यालय के ठीक सामने है। कोतवाल राकेंद्र सिंह कठैत का कहना है कि बाजार चौकी भवन पर रह रहे पुलिसकर्मी अपने लिए आवास की तलाश कर रहे हैं। इन पुलिस कर्मियों को आवास मिलते ही भवन खाली कर चौकी का संचालन विधिवत शुरू कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें