फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी खिर्सू ने वार रूम पर लगाया गलत सूचनाएं देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खिर्सू के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जीएस तालियान और कोविड वार रूम पौड़ी के बीच विवाद थमता नहीं दिख रहा है। 22 सितंबर को वार रूम की समीक्षा बैठक में खिर्सू के प्रभारी चिकित्साधिकारी के समय पर कोविड से जुड़ी सूचनाएं नहीं देने की बात सामने आई थी। इस पर डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी खिर्सू से जवाब मांगा था। अब प्रभारी चिकित्साधिकारी खिर्सू डा. जीएस तालियान ने वार रूम पर गलत सूचनाएं देने का आरोप लगाते हुए नोडल अधिकारी व एडीएम डा. एसके बरनवाल को शिकायती पत्र भेजा है। कहा कि 30 सितंबर को वार रूम की गलत सूचना से क्षेत्र की एक गर्भवती महिला को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। नोडल अधिकारी व एडीएम डा. एसके बरनवाल ने प्रभारी चिकित्साधिकारी की इस शिकायत को गंभीरता से लिया है। डा. बरनवाल ने कहा कि वार रूम के संबंधित कर्मियों का स्पष्टीकरण लिया जाएगा। वहीं डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी उपजिलाधिकारियों को कोविड को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें