फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पर्यावरण मित्र कार्य बहिष्कार पर, शहर में लगे कूड़े के ढेर

Thu, 13 Nov 2025 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय में पालिका के पर्यावरण मित्रों/सफाई कर्मचारियों का बेमियादी कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल से शहर के विभिन्न हिस्सों में कूड़ा उठान नहीं हो पाया, जिससे शहर के कई जगहों पर कूड़े के ढेर जमा होने लग गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले पर्यावरण मित्र/सफाई कर्मचारी पालिका दफ्तर के समीप एकत्रित हुए। नाराज कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग उठाई। कार्यबहिष्कार की वजह से बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी नगर क्षेत्र में कूड़ा उठान नहीं हुआ।
बस स्टेशन, माल रोड, एजेंसी चौक, लक्ष्मीनारायण मंदिर समेत विभिन्न जगहों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। वहीं निराश्रित मवेशियों और कुत्तों ने कूड़े के ढेर से सड़कों पर फैला दिया है, जिससे आम राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन घाघट ने बताया कि पूर्व में आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया था। बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। कहा कि मांगों के लिए सभी पर्यावरण मित्र/सफाई कर्मचारी एकजुट हैं। चार सूत्री मांगें पूरी होने के बाद ही कार्यबहिष्कार समाप्त किया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ढिंगीया, सूरज, मनीष, संजीव, राजू, राहुल, रेनू, रीना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


ये हैं चार मांगें
-समय से मानदेय भुगतान हो
-निराश्रित पशुओं का उठान न करवाया जाए।
- वाल्मीकि बस्ती में विकास कार्य करवाए जाएं।
- एनपीएस की समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें