पौड़ी। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक हुई। इसमें निर्वाचन तैयारियों, संवेदनशील व क्रिटिकल मतदान केंद्रों, कानून-व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, मतदान केंद्रों पर सुविधाओं, कार्मिक व्यवस्था और विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने पिछली निर्वाचन प्रक्रिया के आंकड़ों और अनुभवों के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में एसएसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ अशोक जोशी, एडीएम एफआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, सीटीओ नमिता सिंह, राज्य कर अधिकारी वरुण रावत, बिलाल खान आदि मौजूद रहे। संवाद