फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में सभी विभागों के कार्मिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि जिन विभागों के कार्मिकों का यूसीसी में अब तक पंजीकरण नहीं हुआ है, उनका पंजीकरण एक सप्ताह के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित सीएचसी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि पंजीकरण के नाम पर किसी भी केंद्र द्वारा मनमानी शुल्क वसूला जा रहा है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठक में शिक्षा विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी समेत द्वारीखाल, जयहरीखाल, दुगड्डा और थलीसैंण के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर शेष बचे कार्मिकों का पंजीकरण कराने को कहा। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, नगर आयुक्त और नगर पालिका ईओ को नगर क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर लोगों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें