फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथों पर अतिक्रमण से बढ़ी राहगीरों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में फुटपाथों पर बढ़ रहे अतिक्रमण से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। फुटपाथों पर ठेली, फड़, वाहन पार्किंग और दुकानों का सामान फैला होने से राहगीर जान जोखिम में डालकर मुख्य मार्ग पर आवाजाही करने को मजबूर है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा से श्रीकोट तक राहगीरों की सुरक्षित आवाजाही के लिए फुटपाथों का निर्माण किया गया है, लेकिन यह फुटपाथ अब अतिक्रमण की चपेट में आ चुके है। नगर के आंतरिक मार्गों के फुटपाथों पर भी अतिक्रमण की समस्या से लोग परेशान है। अधिशासी अधिकारी पालिका परिषद् श्रीनगर राजेश नैथानी का कहना है कि फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस प्रशासन से बात हो गई है। शीघ्र ही पुलिस और पालिका की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें