फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का सत्याग्रह आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
10 सूत्री मांगों के लिए एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का सत्याग्रह आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विवि कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर विवि प्रशासन के अनुसार, कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार से गढ़वाल विवि कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारी सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के प्रथम चरण में वह विरोध स्वरूप बांह पर काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। मंगलवार को भी कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा। संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र रावत और संरक्षक नरेश खंडूड़ी ने कहा कि पूर्व में कई बार कर्मचारी मांगों के लिए विवि प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन हर बार उनकी मांग को दरकिनार कर दिया गया है। उन्होंने विवि में कार्यरत समस्त दैनिक वेतन कर्मियों को रिक्त पदों पर उनकी नियुक्ति तिथि से समायोजन करने, समायोजन पूर्ण न होने तक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की किसी भी पद की विज्ञप्ति प्रकाशित न करने सहित कई मांगें हल करने को कहा। कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों पर विवि सहानुभूति पूर्वक विचार किया जा रहा है। जल्द जायज मांगों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें