फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राजकीय पॉलिटेक्निक में हुई भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एलुमिनी एसोसिएशन राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर की ओर से संस्थान के सभागार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक वरदान या अभिशाप विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 24 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एनआईटी के प्रो. धर्मेन्द्र तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रो. राकेश मिश्रा एवं अधिशासी अभियंता विवेकानंद सेमवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को अपने भाषणों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया तथा समाज में इसके जिम्मेदार और उपयोगी प्रयोग के सुझाव भी साझा किए। प्रतियोगिता में विवेक प्रथम, पवन लोहमी द्वितीय व तनिषा नेगी तृतीय रहीं। समापन सत्र के मुख्य अतिथि देवेंद्र गिरी, संयुक्त सचिव तकनीकी शिक्षा, उत्तराखंड तथा विशिष्ट अतिथि डाॅ.गणेश खुकशाल, निदेशक लोक कला एवं निष्पादन गढ़वाल विवि रहे। निर्णायक मंडल में प्रो. एसएस रावत डाॅ. अरुण कुकशाल एवं डाॅ. सरिता उनियाल रहे। कार्यक्रम संचालन में समन्वयक रचना राणा, एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर धस्माना, उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुसाईं, सचिव सुभाष नौटियाल, सांस्कृतिक सचिव राजीव बड़थ्वाल, कोषाध्यक्ष निरंजन ममगांई, संगठन प्रभारी सीमा रावत तथा प्रवक्ता सुशील बहुगुणा का विशेष योगदान रहा। संचालन अनिल शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें