फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत

Thu, 05 Feb 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के जंगल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक पांच साल के नर हाथी की मौत हो गई।
विज्ञापन


 वन विभाग ने हाथी का पोस्टमार्टम कराकर उसे जंगल में दफना दिया।


बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे दुगड्डा रेंज के अंतर्गत टूट गदेरा बीट के कंपार्टमेंट संख्या एक में फारेस्ट गार्ड यतेंद्र बड़थ्वाल और फारेस्टर ललिता प्रसाद जुयाल गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग से सौ मीटर ऊपर  पहाड़ी पर जंगल में एक हाथी मरा हुआ मिला।

 ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी।

उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। हाथी की मौत की खबर मिलते ही डीएफओ नितीशमणि त्रिपाठी, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एके मिश्रा मौके पर पहुंचे।

उन्होंने हाथी के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की बात स्वीकार की। लैंसडौन के उप प्रभागीय वनाधिकारी एमके बहुखंडी ने बताया कि हाथी की उम्र करीब पांच थी और सूंड में करंट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें