फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी के 11 वार्डों में चुनाव अधिकारी नियुक्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पौड़ी। पौड़ी में नगर निकाय चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पूरी तरह कमर कस ली है। चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने पौड़ी नगर के सभी 11 वार्डों के सभासदों के चुनाव के लिए मंथन किया और सभी वार्डों में चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए गए। शनिवार को नगर पालिका पौड़ी के सभागार में भाजपा की बैठक हुई।
भाजपा के पौड़ी जिला प्रभारी विजय कपरूवाण ने बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान में सभी 11 वार्डों में चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें वार्ड एक से आशीष थपलियाल, दो से कुलदीप सिंह, तीन से दिगंबर सिंह नेगी, चार से संजय वर्मा, पांच से राजेश कंडारी, छह से संजय रावत, सात से मयूर भट्ट, आठ से अनुसूया प्रसाद, नौ से विकास चौहान, 10 से लक्ष्मण सिंह व 11 से विवेक ममगाईं को चुनाव अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर चुनाव अधिकारी नीरज पांथरी ने सभी चुनाव अधिकारियों को वार्ड स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने को कहा। बैठक में विधायक राजकुमार पोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत और नगर मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें