फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर से शाम तक लगते रहे बिजली के कट, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। दोपहर बाद एक-एक घंटे के कट लगने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिजली की पिक डिमांड 1300 मेेगावाट के आसपास रही है। 1100 मेगावाट से ऊपर जैसे ही लोड बढ़ा तो कट लगने शुरू हो गए। इस कारण गर्मी की उमस से लोग खूब परेशान हुए। जब तक तापमान में गिरावट नहीं आती है, तब तक कटों से लोगों को परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

दोपहर बाद हालत यह रही है कि एक घंटे कट लगने के बाद आधा घंटा बिजली आए तो फिर से कट लग जाए। इस कारण कामकाज भी काफी हद तक प्रभावित हो रहा था। एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि समस्या का निदान किया जा रहा है। ट्रांसफार्मरों को बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें